फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The altercation bogus voting , the bike stopped

फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक, बाइक रोकी

Fri, 30 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 30 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The altercation bogus voting , the bike stopped

प्राथमिक स्कूल बहोसी में फर्जी मतदान करने का आरोप

विज्ञापन
लगाकर वार्ड 26 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई। गुरुवार को दोपहर करीब 12:25 बजे मतदान केंद्र के अंदर जब एक ग्रामीण वोट डालने आया तो प्रत्याशी प्रगति यादव पत्नी इंद्रेश यादव के एजेंट ने उसे रोका।

कहा कि उसके नाम का वोट दूसरा व्यक्ति डाल गया है। यह फर्जी वोट है, अब नहीं पडे़गा। वोट डालने वाला व्यक्ति बाहर चला आया। इसी दौरान अंदर मौजूद प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला मारपीट की नौबत तक आ गया, पर पुलिस ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।

उधर, बाहर गए व्यक्ति ने मामले की जानकारी बस्ते पर अपने समर्थकों को दी। गुस्साएं लोगों ने एक समर्थक की बाइक रोक ली। इससे इसी वार्ड की प्रत्याशी गयाश्री पत्नी जगदीश सिंह व प्रगति यादव के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed