{"_id":"5814e0984f1c1b250ebc24b3","slug":"the-agra-lucknow-expressway-in-the-czech-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने चेक किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने चेक किया आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम अखिलेश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव का काफिला शनिवार की शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से होता हुआ इटावा के लिए रवाना हुआ। माना जा रहा है कि पिता मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर तोहफा देने से पहले एक्सप्रेस वे चेक किया।
विज्ञापन
कन्नौज जिले की सीमा पर जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र, एसपी दनेश कुमार पी, सीडीओ उदयराज यादव, एडीएम संतोष वैश्य ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात उनका काफिला ठठिया कस्बे के निकट बन रही इंटरनेशनल मंडी से होकर गुजरा। यहां सपा नेताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देख सीएम की फ्लीट कुछ समय के लिए रुकी और हालचाल लिया। इसके पश्चात एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह सैकड़ों की तादात में लोगों ने सड़क किनारे खड़े होकर सीएम की फ्लीट का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सीएम ने कार से ही शीशा खोलकर मुस्कराते हुए अपने हाथ हिलाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विदित हो कि गत 23 अक्तूबर को लखनऊ के सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने एलान किया था कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के 22 नवंबर को होने वाले जन्म दिन पर वह एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर तोहफा देंगे। बताया जाता है कि सीएम का पहले हेलीकाप्टर से सैफई जाने का कार्यक्रम था। दोपहर बाद अचानक सीएम ने वाया रोड जाने का निर्णय लिया। उनके इस निर्णय से सारे महकमे के अलावा रास्ते में पड़ने वाले जिलों के आला अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में सभी ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस किया। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले पुलों पर फ्लीट के आसानी से निकलने के लिए बोरियां रखवाईं।
विज्ञापन
इस मौके पर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी, ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजू कटियार, हसीब हसन, प्रीतू कटियार, नाजिम खां, दिवारीलाल कुशवाहा, राजेश पाल, अंशु पाल, नीरज द्विवेदी आदि रहे।
सीएम का माला पहनाकर किया स्वागत
सकरावा (कन्नौज)। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का भले ही अभी लोकार्पण नहीं हो पाया हो, लेकिन दिवाली से एक दिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ अपने गांव सैफई के लिए इसी हाईवे से होकर निकले। जब इसकी भनक सपा कार्यकर्ताओं को हुई तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ हाईवे पर जुट गई। हालांकि इस दौरान कई जगह तो कार्यकर्ता अपने भइया (मुख्यमंत्री) से रूबरू नहीं हो सके और उनका काफिला तेजी से उनके सामने से गुजर गया, लेकिन कई जगह मुख्यमंत्री ने हाईवे पर खड़े अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिले और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
सकरावां के पास बैगवां पुल पर मुख्यमंत्री को सयुस जिला उपाध्यक्ष राजिक अली ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को विधानसभा की टिकट देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने उन्हें दिवाली की मुबारकबाद दी। इस दौरान विजय यादव, बाबा सदाकत हुसैन, प्रदीप यादव, नवाजिश हुसैन, रवी यादव, विपिन वर्मा, विमल शाक्य, विमल किशोर, अतीक हुसैन, सलमान खां, सर्वेश, राजकमल कठेरिया आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर चपुन्ना प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री का काफिला ग्राम नगला विशुना होकर निकला। मुख्यमंत्री का काफिला रुका नहीं। यहां सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी, थानाध्यक्ष सौरिख संतोष कुमार व्यास ने भीड़ को काबू किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह यादव, रवींद्र यादव, राकेश चंद्र, प्रमोद कुमार, सतेंद्र कुमार, ताहिर सिंह यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।