फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The administration attributed the blame for riots

दंगों के लिए प्रशासन को ठहराया दोषी

Fri, 20 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 20 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The administration attributed the blame for riots

मोहल्ला कटरा में हर्षित वर्मा के आवास पर भाजयुमो की हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दे रही है।

पिछले दिनों कन्नौज में हुए दंगों के लिए उन्होंने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सपा नेताओं के इशारे पर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगवाए गए। कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्देश मिलते ही शासन-प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद के बयान की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे राजनैतिक दल आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। बैठक को अनूप दुबे, शैलेंद्र शाक्य, दिनेश चतुर्वेदी, विनय शाक्य, विशाल वर्मा, वियोम सक्सेना, राघव, सोनू, पंकज सिंह, मोहित, मोनू शुक्ला, नितिन, पवन, आदि ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed