फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   thaane mein ritaayard phaujee ko berahamee se dandon se peeta

थाने में रिटायर्ड फौजी को बेरहमी से डंडों से पीटा

Sat, 23 May 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
thaane mein ritaayard phaujee ko berahamee se dandon se peeta
रिटायर्ड फौजी कामता प्रजापति। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रिटायर्ड फौजी को मामूली झगड़े पर थाने में बंधक बनाकर बेरहमी से डंडों से पीटा गया। शरीर पर चोटों के निशान पुलिस अफसरों और कर्मियों की बेरहमी की दास्तां बयां कर रहे हैं। रिटायर्ड फौजी ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने एएसपी को जांच सौंपकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के महसइया गांव निवासी कामता प्रजापति रिटायर्ड फौजी हैं। इन्होंने तरबूज की खेती की है। गुरुवार को बेटा खेत में पानी लगा रहा था। इस दौरान इलाके के दबंग तरबूज तोड़ने लगे। बेटे ने मना किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस इनके बेटे को थाने में ले आई। सूचना पर रिटायर्ड फौजी भी थाने पहुंच गए। उन्होंने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। रिटायर्ड फौजी ने बेटे से मिलने की इच्छा जाहिर की। आरोप है कि पुलिस अफसरों और कर्मियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर डंडों से पिटाई कर दी। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के गहरे निशान हैं। यह पुलिस अफसरों और कर्मियों की क्रूरता की दास्तां बयां कर रहे हैं। रिटायर्ड फौजी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चोटों के निशान दिखाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। एएसपी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि तरबूज को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। रिटायर्ड फौजी के शरीर पर चोटों के निशान हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed