फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tempo overturns 12 injured

टेंपो पलटने से 12 लोग घायल

Fri, 30 Jan 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Fri, 30 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturns 12 injured
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जमला तिराहा के पास बाईपास पर बेकाबू टेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार एक दर्जन यात्री चुटहिल हो गए। चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


कानपुर देहात के कसबा शिवली निवासी चंद्रप्रकाश तिलक लेकर जुनेदपुर गांव गए थे। रात के समय तिलक चढ़ाने के बाद सुबह होने पर सभी घर लौट रहे थे। जैसे ही टेंपो जमला तिराहा के निकट मोड़ पर पहुंचा, तभी गति तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विक्रम टेंपो पलट गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी एक दर्जन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें संजू (28) पुत्र शहजादे,  दुर्गा प्रसाद (55) पुत्र मोतीलाल निवासी बर्राजपुर थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, चंद्रप्रकाश (24) पुत्र मुन्नालाल निवासी शिवली कानपुर देहात, मनीराम  (48) पुत्र देवीशरण निवासी बलदेवपुरवा कोतवाली बिल्हौर कानपुर नगर का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। जबकि मामूली रूप से घायल अन्य लोगों का भी प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed