{"_id":"64457c9cb89b011fa0001784","slug":"tempo-collided-with-electric-pole-youth-died-kannauj-news-c-12-1-195422-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली के पोल से टकराया टेंपो, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली के पोल से टकराया टेंपो, युवक की मौत
Mon, 24 Apr 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
हसेरन। औरैया के बिधूना जाते समय टेंपो बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में टेंपो में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। युवक ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
कस्बे हसेरन के विनोद भाई कैलाश (19) के साथ टेंपो में सवार होकर बिधूना जा रहे थे। टेंपो में घर के ही रिशु , देवेंद्र, प्रमोद बेटे को लेकर कानपुर छोड़ने जा रहा था। टेंपो से बिधूना जाते समय लुखरिया बिधूना मार्ग के सासपुर रोड पर चालक विनोद को झपकी आने से टेंपो बिजली के पोल से टकरा गया। टेंपो में बैठे चारों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने पर कैलाश को बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए तिर्वा से कानपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान शनिवार देर रात कैलाश ने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता पिता सब्जी विक्रेता है। कैलाश दवा लेने कानपुर जा रहा था।