{"_id":"5e7e2d9d8ebc3e78ab70a8b0","slug":"tej-hava-sang-rimajhim-baarish-se-badala-mausam-kannauj-news-knp5526196117","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा संग रिमझिम बारिश से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा संग रिमझिम बारिश से बदला मौसम
विज्ञापन
मकरंदनगर में बारिश में छाता लगाकर जाते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार सुबह तेज हवा चलने चली। इसके साथ ही सूरज व बादलों में आंख मिचौनी का खेल शुरू हो गया। कुछ देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। कोरोना के प्रकोप के बाद मौसम की मार देख किसानों ने सिर पकड़ लिया। हालांकि कुछ देर के लिए तेज धूप निकलने से किसानों समेत लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद फिर रिमझिम बारिश शुरू हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार अगर लगातार बारिश होती रही तो सबसे ज्यादा सरसाें, गेहूं व चना समेत सब्जी की फसलों को नुकसान होगा।
शुक्रवार सुबह आसमान में बादल घिर आए। दोपहर एक बजे के करीब तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों की धड़कनें तेज हो र्गइं। कुछ देर बाद मौसम खुल गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। दिनभर फुहारें गिरती रहीं। इससे मौमस ठंडा हो गया।
एक दिन पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था। यह रिमझिम बारिश की वजह से 26 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम पारा 17 डिग्री पर ठहर गया। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है। अगर लगातार बारिश होती रही तो सरसाें, गेहूं, चना और सब्जी की फसलों को अधिक नुकसान होगा।