{"_id":"a89934bc30ab88a0453b5d32b29322ca","slug":"tehsil-day-a-lot-complaints-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में उमड़े फरियादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में उमड़े फरियादी
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी और तपती दोपहर भी फरियादियों को रोक नहीं सकी। मंडलायुक्त की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस में शिकायतों का अंबार लग गया। इस दौरान विभिन्न विभागों की 195 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें सिर्फ आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
मंडलायुक्त इफ्तेखारुद्दीन की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग की 91 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग की 35, जलनिगम की 25, विकास विभाग की 18, विद्युत विभाग की 12, शिक्षा विभाग, नगरपालिका परिषद और पूर्ति विभाग की दो-दो शिकायतें, समाजकल्याण की चार, नलकूप विभाग की तीन और लोकनिर्माण विभाग की एक शिकायत दर्ज की गई।
सिकंदरपुर की शशिकला ने शौचालय की मांग की। इस पर मंडलायुक्त ने बीडीओ को शौचालय बनवाने के आदेश दिए। सौरिख के ग्राम टड़ा रायपुर के दीनदयाल ने उसकी पुस्तैनी जमीन पर अवैध मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत की। ग्राम पनगवां की रेशमा ने इंदिरा आवास दिलाने की मांग की। ग्राम अतिराजपुर के ग्रामीण वीरचंद्र, रामनिवास, रामसागर, ज्ञानबाबू, हीरालाल, राजेंद्र आदि लोगों ने गांव में ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को पुलिस बल के सहयोग से ट्रांसफार्मर रखवाने के निर्देश दिए। ग्राम गदनापुर काजी के ब्रजकिशोर ने सरकारी नलकूप 155 पिछले तीन साल से खराब होने की शिकायत की। ग्राम कुंवरपुर जनूं की छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा की अधूरी मिली मार्कशीट के संबंध में शिकायत की। ग्राम खोजीपुर के ग्रामीणों ने गांव में आयेदिन ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत करते हुए ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कराने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने तहसील क्षेत्र के जले हुए 34 गांवों के अभिलेखों को दुुरुस्त कराए जाने और तहसील से कैरदा रोड जाने वाले मार्ग को बनवाने की मांग की। अधिवक्ता विकास गुप्ता ने कहा कि धारा 34 के मामले को 35 दिनों में निस्तारित किए जाने का नियम है, लेकिन महीनों के बाद भी उनका निस्तारण नहीं हो पाता है।
इस दौरान उपनिदेशक सांख्य़िकी रामविक्रमादित्य, एडीएम रमेशचंद्र यादव, एसडीएम रामबहादुर वर्मा, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, तहसीलदार धीरज कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ अनिल कुमार, एक्सईएन आरएन वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. कुलदीप यादव, बीईओ अमर सिंह पाल, सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह पुष्कर, कोतवाल खलीक अहमद, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके लवानिया, पूर्ति लिपिक मनीष कुमार, सलाम रजा आदि अधिकारी मौजूद रहे।