{"_id":"756589a3a16c039108de5ee35b58bfd0","slug":"tehsil-day-181-complaints-12solve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस : 181 शिकायतों में 12 निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस : 181 शिकायतों में 12 निपटीं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 04 Feb 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों का हुजूम उमड़ा। विभिन्न विभागों से संबंधित 181 शिकायतों का पंजीकरण किया गया। इसमें एक दर्जन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान फरियादियों की लंबी लाइन लग गयी। तहसील दिवस में आयी शिकायतों का जल्द निस्तारण का विभागीय अफसरों को निर्देश दिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, जिला पूर्ति अधिकारी सहित कई आला अफसर मौजूद रहे। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण न होने से प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मौजूद अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण में होने वाली देरी से क्षेत्र की जनता मायूस हो रही है। तहसील दिवस में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गत 2 दिसंबर 2014 से 92 शिकायतें विभिन्न विभागों की लंबित थीं। इनमें महज 6 शिकायतों के निस्तारण का आज दाखिला किया गया है।
86 शिकायतें अभी भी लंबित हैं। मंगलवार को भी विभिन्न विभागों से संबंधित 74 शिकायतें आयीं। इनमें से महज 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। फरियादियों की शिकायतें सुनने के दौरान राज्यमंत्री ने उमर्दा के खंड शिक्षाधिकारी प्रवीन दीक्षित से नाराजगी जताई। कहा कि वे स्कूलों का निरीक्षण नहीं करते हैं।
इसी तरह से सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को भी लताड़ा। कहा कि नादेमऊ से मिर्जापुर माइनर की सिल्ट सफाई बहुत घटिया स्तर पर की गयी है। हसेरन क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान कुछ अराजकतत्वों को भी टीम मेें शामिल करने पर उन्होंने एसडीओ से नाराजगी जताई।