{"_id":"5ddc1c6a8ebc3e54864a029e","slug":"teenager-ran-away-with-cash-from-state-bank-kannauj-news-knp5281677117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक से नगदी भरा बैग उठा भागी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक से नगदी भरा बैग उठा भागी किशोरी
विज्ञापन
-स्टेट बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज) किराना व्यापारी का रुपयों से भरा बैग बैंक से लेकर किशोरी भाग निकली। पता चलने पर एक युवक और व्यापारी के कर्मचारी ने पीछा कर उसे डाकघर तिराहे के पास पकड़ लिया। तभी उसने युवक के हाथ में काट लिया। वह बैग छोड़कर वहां से भाग निकली। कर्मचारी बैग लेकर चला गया। किराना व्यापारी ने नगदी और खुद के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया।
नगर के एक प्रसिद्ध किराना व्यापारी का पुत्र दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को साथ लेकर स्टेट बैंक में रुपये जमा करने आया था। किराना व्यापारी का बेटा कर्मचारी को बैंक में छोड़कर चला गया। इसके बाद कर्मचारी ने रुपयों से भरा बैग कैश काउंटर के पास रख दिया। वह अपनी बारी का इंतजार करने लगा। समय ज्यादा लगने पर वह बैग लेकर कुर्सियों पर बैठ गया। रुपयों से भरा बैग अपने पीछे रख लिया। इसी बीच बैंक में पहले से चक्कर काट रही लगभग 14 वर्षीय किशोरी ने बैग उठा लिया।
बैंक से बाहर निकलने के बाद वह ई-रिक्शा पर सवार होकर चल दी। जेनरेटर आपरेटर के पद पर तैनात पिंटू ने किशोरी की करतूत देख ली। जानकारी पर किराना व्यापारी के कर्मचारी और पिंटू ने किशोरी का पीछा करना शुरू कर दिया। डाकघर तिराहे पर किशोरी को पकड़ लिया। वह पिंटू के हाथ में काटकर भाग निकली। उसने बैग छोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, बैंक में हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए। फुटेज में लड़की को बैग ले जाते देखा गया। अब पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो किराना व्यापारी के बैग में लाखों रुपये थे। बैग मिलने के बाद किराना व्यापारी का पुत्र कर्मचारी को साथ लेकर चुपचाप चला गया।