{"_id":"615c92bf8ebc3e0d6f3ae304","slug":"teenager-dies-of-fever-six-dengue-patients-found-kannauj-news-knp656525632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से किशोर की मौत, डेंगू के छह मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से किशोर की मौत, डेंगू के छह मरीज मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू का कहर जारी है। मंगलवार को रैपिड टेस्ट किट से जांच में आठ व एलाइजा की रिपोर्ट में छह डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं बुखार से किशोर की मौत हो गई। अब तक किट से जांच में 224 व एलाइजा में 459 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से 51 लोगों की मौत हो चुकी है।
जलालाबाद ब्लाक की ग्रामसभा नदसिया के मजरा पकरा निवासी अभय प्रताप सिंह (13) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन छिबरामऊ में इलाज करा रहे थे। यहां खून की जांच कराई गई। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। पिता रजनीश ने बताया कि अभय सबसे बड़ा पुत्र था। दो भाई छोटे हैं।
वहीं मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 653 मरीजों का पंजीकरण किया गया। बुखार के 46 मरीज मिले। पैथोलॉजी में 220 मरीजों के खून जांच की गई। बुखार से पीड़ित 15 की रैपिड टेस्ट से जांच हुई। इनमें आठ डेंगू पॉजिटिव मिले। मेडिकल कालेज से आई एलाइजा रिपोर्ट में छह डेंगू पीड़ित निकले। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू प्रभावित इलाकों में 20 जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। दवा भी दी गई।