{"_id":"1a39b6964910e4bb7177bf86d2472315","slug":"teenage-cyclist-killed-by-tractor-collide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा करने साइकिल से जा रहे किशोरों की साइकिल में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे इससे एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजनों ने विनोद दीक्षित चिकित्सालय में हंगामा किया। दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को फूंकने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी राजकुमार का 16 वर्षीय पुत्र शिवा दोहरे अपने साथी राम भजन के 14 वर्षीय पुत्र अमन के साथ साइकिल से मकरंद नगर स्थित बिजली दफ्तर में बिजली बिल जमा करने जा रहा था। जैसे ही दोनों साइकिल लेकर विनोद दीक्षित चिकित्सालय के सामने पहुंचे। तभी पीछे से तेजरफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे शिवा दूसरी तरफ और अमन ट्रैक्टर के नीचे चला गया। पहिया चढ़ने से मौके पर ही अमन की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही मकरंदनगर चौकी प्रभारी सोवरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर विनोद दीक्षित चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मौसमपुर अल्हढ़ मोहल्ले के कई लोग विनोद दीक्षित चिकित्सालय पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा काटते हुए ट्रैक्टर को आग जलाने और रोड जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
तभी उप निरीक्षक रजनीश कुमार ने वायरलेस से भारी पुलिस मौके पर बुलवा ली। फोर्स ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर शव को कब्जे में लिया। मामले में मृतक के भाई पवन पुत्र राम भजन की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।