फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teen talaq case reported in kannauj

पुलिस से शिकायत करने पर पति ने दिया तीन तलाक, पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

Tue, 02 Jun 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
teen talaq case reported in kannauj
teen talaq case reported in kannauj
कन्नौज के सौरिख में मारपीट की शिकायत पुलिस से करने से नाराज पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सकरावा निवासी शमा बेगम ने बताया कि उसकी शादी तारीख हुसैन उर्फ पप्पू के साथ 29 मई 2010 को हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

17 मई को पति पप्पू, ससुर सगीर शेख, देवर राजिक उर्फ गुड्डू, तारिक उर्फ राजू, ननद सीमा, खुशबू, अमन ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए मारपीट कर चाकू से मारने का प्रयास किया। शोरगुल सुनकर लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बच्चों आरिफ और अलिहिन के साथ मायके चली आई। मामले की पुलिस से शिकायत की। इससे नाराज ससुरालीजन 25 मई को मायके सकरावा पहुंचे। कार्रवाई करने पर तलाक देने की धमकी देने लगे।

शिकायत वापस लेने से मना करने पर पति ने तलाक दे दिया। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed