फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   techinsal samiti karegi jaach

नौ बड़ी परियोजनाओं का तकनीकी समिति करेगी सत्यापन

Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
techinsal samiti karegi jaach
कन्नौज। जिलाधिकारी ने जिले की नौ बड़ी परियोजनाओं के सत्यापन के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है। टीम को स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गठित टीम में शामिल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता मायाराम वर्मा, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता व डीआरडीए अवर अभियंता राकेश कुमार को पांच बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करने के आदेश दिए गए हैं। ब्लाक तालग्राम व जलालाबाद के डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई परियोजना, इंदरगढ़ के निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना, तिर्वा रजबहा के 11.4 से 13 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना, तिर्वा रजबहा के 26.7 से 27.7 किमी, 34.6 से 36.8 किमी तक सीसी लाइनिंग, ठठिया रजबहा से 1.2 किमी, 8.4 से 11.2 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह नलकूल खंड के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार शर्मा, डीआरडीए के सहायक अभियंता हाकिम सिंह व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता को चार परियोजनाओं का सत्यापन करना है। इसमें तिर्वा रजबहा के 2.8 से 4.8 किमी तक तथा 9.5 से 10.5 किमी तक सीसी लाइनिंग, तिलसरा रजबहा से 3.3 किमी तक तथा 9.2 से 10.25 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना, किशनपुर माइनर के 2.2 किमी से 3.4 किमी तक तथा 3.7 से 4.7 किमी तक सीसी लाइनिंग के अलावा सदर ब्लाक के सैय्यदपुर सकरी में स्थित प्राकृतिक तालाब के संरक्षण व स्मार्टवाटर, वेस्ट वाटर ड्रेनेज परियोजना की हकीकत परखेंगे। अफसरों को एक सप्ताह में जांच कर कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं। इससे परियोजना में अब तक हुए कार्य की हकीकत पता चल सकेगीे। इसमें अगर कोई गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित विभाग पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed