फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   team of doctors arrived Samdhan

समधन पहुंची डाक्टरों की टीम, उपचार शुरू

Tue, 01 Sep 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Tue, 01 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
team of doctors arrived  Samdhan
कस्बे के कई मोहल्लों में फैली संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए सीएमओ ने मंगलवार को डाक्टरों की टीम भेजी। इस दौरान 45 मरीजों की जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई। वहीं एक सैकड़ा से अधिक लोगों को जांच के बाद दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डाक्टरों व कर्मचारियों की टीम को भेजकर पूर्व चेयरमैन सैयद अहमद सुलतान शिब्बू के आवास पर कैंप लगाया। यहां डा. तरुण गुप्ता व डा. सुनीत कुमार ने मरीजों का चेकअप कर दवाएं दीं। करीब 110 मरीजों का परीक्षण कर दवाएं बांटी। लोगों से साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


कस्बे में सोमवार को सिकंदरनगर मोहल्ला निवासी मोमीन खां का 10 वर्षीय पुत्र जुनेद की विचित्र बुखार के कारण मौत हो गई थी। परिजनों ने पहले उसे गुरसहायगंज और फिर फर्रुखाबाद में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर किया था। लखनऊ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मैलखेड़ा मोहल्ले में कनीज (34) पुत्र मोनिस भी विचित्र बुखार की चपेट में आकर बीमार है। उसे परिजन कानपुर के निजी अस्पताल ले गए हैं। इसके अलावा सिकंदरनगर मोहल्ला निवासी जूली (15), नूरी (30), अरीबा (3), रूही (4), समीर (14), जमीला बानो (25), हूमा बानो (10), अनुपम (5), साहिल (7), शाद मोहम्मद (5) आदि दर्जनभर से अधिक लोग विचित्र बुखार की चपेट में हैं।

गुरसहायगंज सीएचसी प्रभारी अजय यादव ने बताया कि समधन में डाक्टरों की टीम लगा दी गई है। 45 लोगों की स्लाइड बनाई गई है। इन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। स्वास्थ्य टीम समधन मे घूम-घूमकर मरीजों का परीक्षण कर दवा बांटेगी। वहीं चेयरमैन नकीम अहमद ने सफाई नायक लालाराम, नरेश फटकार लगाई और सफाई व्यवस्था सही रखने निर्देश दिए। उन्होंने सभासदों से भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त  कराने को कहा है।

डाक्टर बोले पानी दूषित
डा. तरुण गुप्ता ने बताया कि पानी की टंकी से जो पानी सप्लाई होता है। उसमें क्लोरीन नहीं डाली गई है। छानबीन के दौरान यही पता चला है कि दूषित पानी के साथ ही सफाई व्यवस्था अच्छी न होने के कारण बीमारी फैली है। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि समधन पानी टंकी में लिक्विड क्लोरीन की व्यवस्था उपलब्ध है। पर्याप्त मात्रा में क्लोरीनेशन कराया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने समधन क्षेत्र के अवर अभियंता से जवाब-तलब किया है। उन्होंने जनता को शुद्ध पानी पिलाने का दावा किया है।

विचित्र बीमारी से कई पशुओं की मौत
ठठिया (कन्नौज)। क्षेत्र के गांव महसैंया समेत कई अन्य गांवों में फैली विचित्र बीमारी से आधा दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं कई बीमार पड़े हैं। महसैंया निवासी मनोज सविता की भैंस, देवीदयाल सक्सेना का मवेशी, राजीव सक्सेना की भैंस, शिवरतन प्रजापति की भैंस, रामदास व छोटे शुक्ला की भैंस की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन पशु बीमार होकर पड़े हैं।


पड़ोसी गांव खालेपुरवा, भुलभुलियापुर समेत कई अन्य गांवों में भी पशुओं में रोग फैलता जा रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने सुधि नहीं ली है। उधर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी किसी ने शिकायत नहीं की है। यदि इन गांवों मे बीमारी फैली है तो डाक्टरों की टीम भेजकर उपचार की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed