{"_id":"64ecf5e00c16dee3230565d4","slug":"team-a-in-football-arun-wins-in-javelin-throw-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2274-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फुटबाल में टीम ए, भाला फेंक में अरुण ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फुटबाल में टीम ए, भाला फेंक में अरुण ने बाजी मारी
Tue, 29 Aug 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर हरिभानपुर स्थित स्पोर्ट स्टेडियम सौरिख में खेल सप्ताह का आयोजन किया। सोमवार को एथलेटिक्स तथा फुटबॉल की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल में स्टेडियम फुटबाल की (ए) टीम ने टीम (बी) को 2-1 से पराजित किया। टीम ए से अमन और अंश ने एक-एक गोल किया जबकि टीम बी की ओर से अभिषेक ने एक ही गोल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ बालक प्रतियोगिता में रोहित पाल ने प्रथम, प्रवेंद्र कुमार द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रोहित पाल प्रथम, पिंकू द्वितीय, गोला फेक में अर्पित प्रथम, अरुण द्वितीय, भाला फेंक में अरुण कुमार प्रथम, पिंकू द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
वहीं, बालिका वर्ग कीं 1500 मीटर दौड़ में नीरजा प्रथम, खुशबू द्वितीय, 400 मीटर नीरज प्रथम, खुशबू द्वितीय, गोला फेक में सोनम प्रथम, रिया दुबे द्वितीय, भाला फेंक में अंजली कुमारी प्रथम, मनोरमा द्वितीय स्थान पर रहीं। जिला क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन ने बताया कि 100 व 200 मीटर दौड़, हाकी व कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
शाम को इन प्रतियोगिताओं के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं के दौरान राजन सैनी, जीवन मिश्रा, वेंकटेश नारायण शुक्ला, अभिषेक सिंह, संजय प्रताप पाल, विश्वजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे।