फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teachers and children will be told how to deal with disaster

शिक्षकों और बच्चों को बताएंगे आपदा से निपटने के गुर

Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers and children will be told how to deal with disaster
Teachers and children will be told how to deal with disaster - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शिक्षकों और बच्चों को आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक विद्यालय में यह प्रशिक्षण दो दिनों का होगा। पहले दिन आपदाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन फायर और स्वास्थ्य विभाग मॉकड्रिल कर जानकारी देंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक विवेक कुमार सैनी ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ सितंबर में किया जा रहा है। पहले चरण में 40 माध्यमिक व 10 प्राथमिक विद्यालय में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

इसमें हर विद्यालय से 50 छात्र-छात्राओं एवं दो-दो अध्यापकों को प्रशिक्षण दैवी एवं मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। विद्यालयों में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण देने का उद्देश्य है कि बच्चे एवं अध्यापक आपदाओं से निपट सकें। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सर्वे रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे इसकी चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed