फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Teacher near police station robbed of purse

पुलिस चौकी के पास टीचर का लूटा पर्स

Sat, 06 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher near police station robbed of purse

जीटी रोड हाईवे पर कस्बा सिकंदरपुर में दोपहर करीब

विज्ञापन
डेढ़ बजे पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकालकर बाहर आई टीचर से उसका पर्स लूट लिया। पर्स में जेवरात, नगदी और जरूरी कागजात रखे थे। दिनदहाड़े हुए घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। प्राथमिक स्कूल महोई की टीचर नीलम मिश्रा पुत्री रामकिशोर मिश्रा ने शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिकंदरपुर से पांच हजार रुपये निकाले। उन्होंने रुपये अपने पर्स में रख लिए। बैंक में भीड़ होने के कारण उन्होंने जंजीर, कुंडल और अंगूठी भी उतार कर अपने पर्स में रख ली।

वह जैसे ही बैंक के बाहर निकली, तभी एक बाइक आकर उनके पास रुकी। बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया और गुरसहायगंज की ओर रफूचक्कर हो गए। घटना होते ही टीचर ने शोर मचाया। लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। पीड़िता ने चौकी पर जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, पर कहीं कोई पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने लूट की हुई घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाल आरपी पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed