फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   teacher,kannauj,kannauj news

21 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध मिले

Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
teacher,kannauj,kannauj news
कन्नौज। जिले में 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रथम और द्वितीय चरण के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो गया। इसमें 21 शिक्षकों के दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। इनको बीईओ के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ये चार दिसंबर को बीएसए कार्यालय में स्पष्टीकरण देंगे। ऐसा न करने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही तृतीय चरण के नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि कार्यालय में 69 हजार भर्ती वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन हो रहा है। इनके शैक्षिक अभिलेख का एक सेट कार्यालय में भी जमा होता है।
विज्ञापन

शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन कराया गया। सभी अभिलेखों का संबधित बोर्ड और यूनिवर्सिटी से भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें 21 नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। इनको बीईओ के माध्यम से नोटिस जारी की जा चुकी है। चार दिसंबर को बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर इन सभी को स्पष्टीकरण देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो जनपदीय चयन समिति और जिलाधिकारी की संस्तुति पर शिक्षकों को बर्खास्तगी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वेतन की वसूली के लिए रिकवरी नोटिस भी जारी होगी। जनपद में प्रथम चरण में 300, द्वितीय चरण में 1082 और तृतीय चरण में 106 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। प्रथम और द्वितीय चरण के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed