फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Target to plant 38.72 lakh saplings, accounting of old plantations incomplete

Kannauj News: 38.72 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, पुराने पौधरोपण का हिसाब अधूरा

Sat, 06 Jun 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Target to plant 38.72 lakh saplings, accounting of old plantations incomplete
कन्नौज। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान शुरू हुआ है। प्रशासन और वन विभाग ने इस वर्ष 38.72 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। ये पौधे एक सप्ताह में लगाने का लक्ष्य है। हालांकि, पिछले वर्षों में लगाए गए लाखों पौधों के जीवित रहने का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इसमें अकेले वन विभाग 20 लाख पौधे लगाएगा। अन्य विभाग 18.72 लाख पौधे रोपने की जिम्मेदारी निभाएंगे। पिछले दो वर्षों में भी लाखों पौधे लगाए गए थे। वर्ष 2024 में 39.69 लाख और वर्ष 2025 में 38.35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य था। इन पौधों में से कितने जीवित हैं, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं है। वन विभाग ने 19 नर्सरियों में पौधे तैयार किए हैं। पौधों के संरक्षण और वितरण के लिए 35 कर्मचारियों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

ऐसे चलेगा हरियाली अभियान

प्रधानमंत्री की अपील पर एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत आठ विकासखंडों और आठ नगर निकायों में पौधारोपण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, तालाब, सड़क किनारे, नदी-नहर तटों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए जाएंगे। स्थानीय व फलदार प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। स्कूल, कॉलेज, स्वयं सहायता समूह और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सालों से इतने लग रहे पौधे लक्ष्य



वर्ष------- अन्य विभाग-----------------वन विभाग



2024---------2099859--------------------1869300



2025--------1988520---------------------1847000



2026--------1872497---------------------2000000



वर्जन

लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कराया जाएगा। जिले के अन्य विभागों को भी लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। पौधारोपण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



- डॉ. हेमंत सेठ, प्रभागीय वनाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed