फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Target relative to revenue collection department failed

लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में विभाग नाकाम

Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 06 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Target relative to revenue collection department failed

लक्ष्य के सापेक्ष बिजली विभाग राजस्व वसूली करने में

विज्ञापन
नाकाम साबित हुआ है। इससेे अफसरों की नींद हराम हो गई है। खफा अफसरों ने सभी एसडीओ को निर्देश दिए कि वे बकाएदारों को नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दें। डाक से नोटिस उपभोक्ता तक पहुंचाई जाएगी।

एक्सईएन पी. राम ने बताया कि प्रतिमाह 13 करोड़ रुपये शासन ने राजस्व जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके सापेक्ष मात्र नौ करोड़ की ही वसूली हो पा रही है। वर्ष 14 में 46 मिलियन यूनिट बिजली की खपत होती थी, जो बढ़कर 66 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। फिर भी वसूली का प्रतिशत नहीं बढ़ा।

इसे लेकर उन्होंने 10 हजार रुपये तक के बकाएदारों के कनेक्शन अभियान चलाकर काटने के आदेश दिए हैं। साथ ही बकाएदारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई भी शुरू कराई है। एसडीओ वीरभद्र सिंह ने बताया कि करीब 200 उपभोक्ताओं की नोटिस  तैयार कर ली गई हैं।

पांच दिनों के अंदर सभी के पास नोटिस पहुंच जाएंगी। बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिलों में त्रुटियां हैं, वे 15 सितंबर तक दुरुस्त करा लें। इसके बाद उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसी तरह अवैध रूप से बिजली चोरी करने वालों पर भी विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। डोर-डू डोर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

जो उपभोक्ता मीटर से बाईपास कर या अलग से केबिल डालकर बिजली चोरी करते मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बकाया में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे, यदि उनका कनेक्शन दोबारा जुड़े मिले तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed