{"_id":"647634ed09c354d25a0a9191","slug":"tanker-collided-with-auto-one-died-kannauj-news-c-12-1-261653-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑटो को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑटो को टैंकर ने मारी टक्कर, एक की मौत
Tue, 30 May 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 30 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान कर के वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो-रिक्शा को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कार मार दी। इस हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। उसमें सवार चार सवारियां जख्मी हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम खरगा पुर्वा निवासी रामनरेश (60), पिंटू (35), राजरानी (65) व मायादेवी (63) गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में स्नान के लिए मेंहदी घाट आई थीं। गंगा स्नान करने के बाद यह सभी लोग ऑटो-रिक्शा पर बैठकर अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने मियांगंज के पास से जीटी पर चढ़ा दिया। पुल की तरफ न जाकर कट की तरफ मोड़ दिया। उल्टी तरफ होने की वजह से सामने से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से ऑटो-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मानीमऊ चौकी प्रभारी अमित पोरवाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रिफर कर दिया। वहां से राजरानी और मायादेवी को कानपुर रिफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान राजरानी ने दम तोड दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मायादेवी का इलाज रीजेंसी हॉस्पिटल में चल रहा है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।