फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   talgram ne visambhaerpur ko haraya

Kannauj News: तालग्राम ने बिशम्भरपुर और इस्माइलपुर ने समधन को हराया

Sat, 31 Dec 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
talgram ne visambhaerpur ko haraya
तेराजाकेट। जाकट बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में तालग्राम ने बिशंभरपुर और इस्माइलपुर ने समधन को हराकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

तालग्राम रोड पर पायका मैदान में आयोजित जाकट बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला मैच तालग्राम और बिशंभरपुर के बीच खेला गया। बिशंभरपुर टीम कप्तान संदीप ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। विशंभरपुर की टीम 82 रन बनाकर आल आउट हो गई। तालग्राम कप्तान राज की टीम ने एक विकेट खोकर आठ ओवर में मैच जीत लिया। तालग्राम के शीबू छप्पन रन बनाकर नाबाद रहे, जिस पर उनको मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच समधन और इस्माइलपुर के बीच हुआ। समधन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 95 रन बनाए। इस्माइलपुर की टीम ने महज चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस्माइलपुर के कासिम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान सत्यम, शिखर द्विवेदी, फिरोज, सुरेंद्र शाक्य, सूरज शर्मा, विकास शर्मा, कैफ व साजिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed