फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Talents flourished in youth festival

Kannauj News: युवा महोत्सव में निखरीं प्रतिभाएं

Tue, 30 May 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 30 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Talents flourished in youth festival
कन्नौज। नेहरू युवा केंद्र की ओर से हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले भर की प्रतिभाओं ने अपने-अपने हुनर से लोगों का दिल जीत लिया। चित्रकला, कविता लेखन, फोटोग्राफी, भाषण, समूह नृत्य सहित कई प्रतियोगिताओं में युवाओं का हुनर देखते ही बना। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

शहर के मकरंदनगर स्थित कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुए एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान ‘भारत 2047 अमृत काल के पंच प्रण’ विषय पर अलग-अलग प्रतियोगिता हुई। इसमें चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और समूह नृत्य प्रतियोगिता में 215 युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीडीओ व जिला युवा अधिकारी ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप कैश प्राइज भी प्रदान किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, कौशल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज परियोजना समेत विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही मिशन लाइफ के अंतर्गत मिलेट्स फूड मेला का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज भदौरिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक अंशु अग्रवाल, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे के अजय त्रिपाठी व सभी ब्लॉक से आए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

--------------
प्रतियोगिताओं में इन्होंने पाया मुकाम
चित्रकला प्रतियोगिता में सनी शेखर, प्रवल प्रताप व दिव्यांशु राजपूत ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। प्राप्त कविता लेखन प्रतियोगिता में पायल सिंह, नित्या सिंह एवं मानसी राठौर ने बाजी मारी। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में अनुभव कुमार पाल, चंद्र किशोर, अमित कुमार ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आस्था पाठक, विजय, शिल्पी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। समूह नृत्य में राजीव राजपूत एंड टीम, शिवा दूबे एंड टीम, प्रीति पाठक एंड टीम ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थाना पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed