फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Take inspiration from the lives of the students '

‘महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें विद्यार्थी’

Sun, 14 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 14 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
" Take inspiration from the lives of the students '

सुभाष विद्यालय लिलुइया में शनिवार दोपहर नवनिर्मित

विज्ञापन
पांच कक्षों का लोकार्पण कस्बे के समाजसेवी देवानंद तिवारी ने किया। उन्होंने मौजूद बच्चों को पाठ्यक्रम से संबंधित निशुल्क पुस्तकें भेंट कीं।

सुभाष विद्यालय की प्रबंधक रानी देवी मिश्रा ने छात्रों की सुविधा के लिए स्कूल परिसर में अब्दुल कलाम कक्ष, डा. बीआर अंबेडकर कक्ष, डा. राममनोहर लोहिया कक्ष, वीरांगना अवंतीबाई कक्ष, पंडित मदनमोहन मालवीय कक्ष के भवनों को निर्मित कराया था। लोकार्पण के बाद इन कक्षों को छात्रों की सुविधा के लिए खोल दिया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र इन कक्षों में अध्ययन के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें। कार्यक्रम को समाजसेवी रामनारायन सिंह बघेल, ग्राम प्रधान गेंदनलाल दोहरे, सुंदरलाल वर्मा, श्रीकृष्ण यादव, राजीव मिश्रा, अश्वनी तिवारी, अनिल शुक्ला, श्यामबाबू तिवारी, वैभव तिवारी ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की हेड टीचर रंजना द्विवेदी ने कहा कि उनके स्कूल में उर्दू व गणित विषयों की निशुल्क कोचिंग की सुविधा छात्रों के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed