फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tahaseelon mein kambal kee aas mein jarooratamandon ka dera

तहसीलों में कंबल की आस में जरूरतमंदों का डेरा

Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
tahaseelon mein kambal kee aas mein jarooratamandon ka dera
सदर तहसील में कंबल लेने आए जरूरतमंद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कड़ाके की ठंड शुरू होने के बाद भी जिला प्रशासन ने कंबलों का वितरण नहीं किया है। कंबल वितरण की आस में जरूरतमंद तहसील में पहुंचने लगे हैं। बुधवार को सदर तहसील में कंबल वितरण की भनक पर ग्रामीणों की लाइन लगनी शुरू हो गई। कंबल न मिलने पर इन्हें मायूस होना। गरीबों ने तहसीलदार से ठंड में कंबल वितरण कराए जाने की मंाग की है।
विज्ञापन

शीतलहर में गरीब परेशान हैं। शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन गांव-गांव भ्रमण कर पात्र लोगों को कंबल का वितरण कर रहा है। तहसील प्रशासन के कंबल वितरण की खबर पर बुधवार को तहसील क्षेत्र के विनौरा व हिम्मतपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने तहसीलदार को प्रार्थनापत्र देकर कंबल दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उनके पास शीतलहर से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को कंबल वितरण का भरोसा दिलाया। तहसीलदार विशेश्वर सिंह ने बताया कि लेखपाल से जांच कराकर पात्र लोगों को कंबल वितरण कराया जाएगा। वह स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पात्रों को कंबलों का वितरण कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेशचंद्र, रामप्रकाश, रामनरेश, मनोज कुमार, सुनिंद्रा, पंकज, अरविंद कुमार, मुकेश, कौशल किशोर, श्रीराम समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed