फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tahaseel divas mein teen adhikaaree nadaarad, maanga spashteekaran

तहसील दिवस में तीन अधिकारी नदारद, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 06 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
tahaseel divas mein teen adhikaaree nadaarad, maanga spashteekaran
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहि? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें। फर्जी निस्तारण मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। राशन, पट्टा, खनन, अवैध कब्जे, वरासत, पेंशन की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 120 शिकायतें आईं। आठ का निस्तारण हुआ। तीन अधिकारियों के गायब रहने पर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

समाधान दिवस में बलारपुर निवासी राधारानी ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसे मृत घोषित करने के उपरांत अचल संपत्ति पर कब्जा कर लिया गया है। जलालाबाद के गोपाल दीक्षित के पिता मुकेश दीक्षित ने बेटे के बिजली करंट से दोनों हाथ कट जाने पर आर्थिक सहायता की मांग की। जिलाधिकारी ने तत्काल सीएम कार्यालय से वार्ता कर मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी की आख्या पर आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए 16 अक्तूबर को शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कीरतपुर गांव के नरवीर सिंह ने बताया कि मकान के दरवाजे के सामने भूमि पर जानवर आदि बांधे जाते हैं। गांव के अभिनय, तुषार, विजय ने खूंटे व चरही तोड़ दी है। इस पर पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कटरी डूंगरपुर के रामवीर ने भूमि की पैमाइश व कब्जा दिलाने के लिए गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि तत्काल कब्जा दिलाते हुए अवैध कब्जाधारकों से जमीन को मुक्त कराया जाए। मियागंज की सुशीला देवी ने कहा कि चौदह माह बीतने के बाद भी पारिवारिक लाभ योजना का लाभ नहीं मिला है। इस पर समाज कल्याण अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों को समय से निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में विकास विभाग की 21, विद्युत विभाग की पांच, पुलिस विभाग की 28, नायब तहसीलदार सर्वे की चार, चकबंदी की छह, राजस्व की 42, पूर्ति विभाग की दो, डूडा की तीन, नगर पालिका की एक, लोक निर्माण विभाग की दो, पशु चिकित्सा विभाग की एक, समाज कल्याण विभाग की पांच शिकायर्तें आइं। 120 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, एआर कोआपरेटिव व एआरटीओ के गायब रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.कृष्ण स्वरूप, एसडीएम सदर शैलेष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार, उप कृषि निदेशक आरएन सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम अवनीश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed