फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   taala daalane pahunche kisaan yooniyan kaaryakartaon ko pulis ne roka

ताला डालने पहुंचे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
taala daalane pahunche kisaan yooniyan kaaryakartaon ko pulis ne roka
बीडीओ चंद्रभान सिंह से वार्ता करते अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. मो. इसरार। - फोटो : KANNAUJ
तेराजाकेट (कन्नौज)। मांगों को लेकर ब्लाक में ताला जड़ने पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों की चौकी प्रभारी से कहासुनी हुई। इसके बाद पदाधिकारी विकास खंड अधिकारी को ज्ञापन देकर लौट गए। इस दौरान नशे में धुत एक किसान ने आवास की मांग को लेकर हंगामा भी काटा।
विज्ञापन

सोमवार को तालग्राम विकास खंड में किसान यूनियन (भानू गुट) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ ताला लगाने पहुंचीं। पहले से पुलिस बल के साथ मौजूद सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज जमाल खां और उप निरीक्षक ब्रजेश यादव ने पदाधिकारियों को गेट पर रोक लिया। मौके पर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. मो. इसरार ने खंड विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह को बाहर बुलाकर ज्ञापन सौंपा। इसमें अन्ना पशुओं पर तत्काल नियंत्रण करने, किसान सम्मान निधि प्रोत्साहन राशि से छूटे किसानों को तत्काल लाभ दिलाने, क्षेत्र में हजारों पात्र होने के बावजूद अपात्रों को दिए आवास, शौचालय की जांच कर रिकवरी की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed