{"_id":"68d97eef59b0249c7b05a90c","slug":"swamini-wins-delhi-student-union-elections-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138033-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: स्वामिनी ने दिल्ली छात्र संघ चुनाव में फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: स्वामिनी ने दिल्ली छात्र संघ चुनाव में फहराया परचम
विज्ञापन
छिबरामऊ। इलाके के गांव की बेटी ने हाल ही में दिल्ली में संपन्न हुए छात्र संघ चुनाव में श्री अरविंदो काॅलेज से उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर परचम फहराया है। बेटी की सफलता पर रविवार को पूर्व सपा विधायक अरविंद सिंह यादव ने गांव पहुंचकर बेटी को अभिनंदन कर जीत की बधाई दी।
ग्राम असालताबाद के पूर्व प्रधान विनोद यादव की बेटी स्वामिनी यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरविंदों काॅलेज में बीए द्वितीय वर्ष (इतिहास व राजनीति शास्त्र) की छात्रा है। हाल ही में संपन्न कराए गए छात्र संघ चुनाव में स्वामिनी ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया और अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों को वोटों के बड़े अंतराल से हराकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार गांव पहुंची लाड़ली बेटी को परिजनों समेत गांव के लोगों ने हाथों हाथ लेते हुए बधाई दी।
पूर्व विधायक ने बेटी से मिलकर उसकी हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि छात्र राजनीति करने वाले कई नवयुवक आगे बढ़कर देश की राजनीति की बागडोर संभाल चुके हैं। पिता विनोद यादव ने बताया कि नाम के अनुसार ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की बेटी स्वामिनी ने पीजी से लेकर 12 तक की पढ़ाई नगर के सेंट पॉल विद्यालय से पूरी की। इस मौके पर सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश महासचिव चंद्रजीत यादव एडवोकेट, देवेंद्र सिंह, लाखन सिंह, रॉबिन सिंह, सचिन शाक्य आदि मौजूद रहे7