फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   surya grahan today, temple will remain closed

सूर्य ग्रहण का साया आज, बंद रहेंगे मंदिर के पट,,,

Mon, 24 Oct 2022 08:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
surya grahan today, temple will remain closed
कन्नौज। इस वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही घटित होती है। इस बार ग्रहण शाम 02 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होकर 06 बजकर 32 मिनट पर मोक्ष होगा। इसका सूतक काल 12 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाएगा। ग्रहण काल में जप-भजन आदि का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक भोर से ही लग जाएगा। पूजा-पाठ बंद होने के साथ शहर की सिद्घपीठ मां फूलमती देवी मंदिर, बाबा गौरी शंकर, सिंह वाहिनी, काली माता समेत जिले के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। मंगलवार शाम 06 बजकर 32 मिनट के बाद जब ग्रहण मोक्ष होगा तब मंदिरों के पट खुलेंगे। इसके बाद देवी- देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराने के बाद पूजन किया जाएगा। ज्योतिषाचार्य कौशल किशोर जी बताते हैं कि हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से बहुत विशेष महत्व होता है। इसे हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन

ग्रहण काल में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। वह बताते हैं कि सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाती है तो यह ज्यामितीय स्थिति में ग्रहण कहलाती है। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन ही घटित होता है। ग्रहण मोक्ष के बाद पूजा-पाठ के साथ शुभ कार्य शुरू होते है। इस साल दीपावली के अगले दिन पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग चार घंटे 31 मिनट की होगी। शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए, भोजन आदि समेत तमाम वर्जित कार्यो को बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी। भाईदूज 27 अक्तूबर को मनाई जाएगा। सुबह 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक भाईदूज का शुभ मुहूर्त है।
मां फूलमती मंदिर के पुजारी शिखर मिश्रा बताते हैं कि सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 12 घंटे पहले लग जाता है। सूर्य ग्रहण के चलते सूतक लगने पर सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा प्रारंभ होगी। मंदिर मंगलवार सुबह चार से शाम छह बजकर 30 बजे तक बंद रहेगा। शाम सात बजे मंदिर खुलेगा और रात्रि आरती आठ बजे होगी।

शहर के गणेश नगर में रहने वाले आचार्य राजू बम-बम बताते हैं कि ग्रहण काल के समय में सभी को भगवान का ध्यान करना चाहिए। जप, तप, उपासना, साधना, और भजन बहुत ही जरूरी हैं। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed