सौरिख में तीन, हसेरन में पांच नामांकन
विकास खंड सौरिख से ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन
शुक्रवार को कड़ी
सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई। ब्लाक
प्रमुख पद के लिए सपा प्रत्याशी नीलम यादव ने नामांकन दाखिल किया। इसके
बाद नगला तेज निवासी बसपा नेता विजय विद्रोही की पत्नी मौरश्री और फिर
मोतीपुर के बलराम सिंह की पत्नी प्रिया राजपूत ने नामांकन किया।
निर्वाचन
अधिकारी कृषि निदेशक राजेश कुमार ने दोपहर तीन बजे के बाद सभी नामांकन सही
पाए। उधर, हसेरन विकास खंड मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू
हुई नामांकन प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह के समक्ष उमाशंकर
बेरिया, रंजीत कुमार, सुरजीत सिंह, प्रेमा देवी और अंकिता ने नामांकन किया।
यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में बीआर सिंह, तिर्वा एसडीएम उदयवीर सिंह,
सीडीओ उदयराज यादव मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान इंदरगढ़ एसओ
प्रेमचंद्र कुरील और चौकी इंचार्ज ओमकार सिंह ने संभाली। उधर, छिबरामऊ
ब्लाक में पूरे दिन चली गहमागहमी के बाद सिर्फ एक मात्र नामांकन होने से
बृजकिशोर सिंह यादव का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय है।
शुक्रवार को
ब्लाक प्रमुख पद के लिए ब्लाक मुख्यालय पर सपा प्रत्याशी समेत तीन अन्य
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। नामांकन को लेकर सुरक्षा
के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीओ वीपी सिंह सोलंकी और कोतवाल आरपी पांडेय
पूरे समय परिसर में डटे रहे। दोपहर बाद एडीएम संतोष वैश्य, एएसपी
सुभाषचंद्र शाक्य के साथ मुख्यालय पहुंचे।
उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अंबिका सिंह, निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव व बीडीओ अनिल
कुमार से जानकारी ली। 11 बजे सपा प्रत्याशी बृजकिशोर सिंह यादव
प्रस्तावकों के साथ ब्लाक पहुंचे। उन्होंने दो सेट में निर्वाचन अधिकारी को
नामांकन पत्र सौंपा।
एक नामांकन पत्र में उनके प्रस्तावक रावेंद्र सिंह और
अनुमोदक मुन्नालाल, जबकि दूसरे नामांकन में प्रस्तावक विद्याराम व अनुमोदक
यशपाल सिंह को बनाया गया था। इसके बाद निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक
अधिकारी नामांकन को अन्य प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, पर कोई भी
नामांकन करने नहीं पहुंचा।
दोपहर तीन बजे के बाद निर्वाचन अधिकारी ने
नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में पर्चा ठीक पाए जाते ही सपा प्रत्याशी
बृजकिशोर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने उन्हें और
उनकी पत्नी को फूल-मालाओं से लाद दिया।