फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sunrise on the streets with scorching sunlight

चिलचिलाती धूप से सड़कों पर सन्नाटा

Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sunrise on the streets with scorching sunlight
पुल के नीचे बैठे लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चिलचिलाती धूप और पछुआ हवाओं ने बुधवार को बेचैन कर दिया। अधिकतम पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सवारी वाहन कम नजर आईं तो बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ व दुकानों की टीनशेड में छाया खोजते नजर आए। डाक्टरों ने ऐसे मौसम में बाजार के खान-पान से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से हवाओं का रुख पछुआ हो जाने के कारण मौसम में तेजी से गर्मी बढ़ी है। जिसके चलते मौसम में नमी कम होने से लोगों में बेचैनी बढ़ी है। बुधवार की सुबह 10 बजते ही बाजारों में सन्नाटा दिखने लगा। धूप के कारण टेंपो स्टैंडों पर सवारियां कम नजर आईं। दोपहर को 12 बजते ही जीटी रोड पर भी एक दो वाहन ही गुजरते दिखाई दिए। तेज धूप के कारण कन्नौज के बाजार में खरीदार कम नजर आए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के डा. विजय दुबे बताते हैं कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस व न्यू्नतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। डा. सोनम बाजपेयी ने बताया कि तेज धूप में फुल शर्ट पहनकर ही बाहर निकले। खाली पेट घर से बाहर न जाएं। बाहरी खाने के सामान से बचें। पशु चिकित्साधिकारी डा. विकराल कहते हैं कि पशुओं को बासी चारा न खिलाएं। सुबह शाम का अलग अलग चारा दें। पशुओं में पानी की कमी न होने दें। उन्हें धूप में न बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed