{"_id":"58fba1cc4f1c1be6398b59e1","slug":"sultry-changed-people-are-helpless","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली से उमस बढ़ी, लोग बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली से उमस बढ़ी, लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 23 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में प्यास बुझाते बंदर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उमस भरी गर्मी से लोग शनिवार को बेचैन रहे। सड़कों पर निकले लोग पसीना पोंछते नजर आए। गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को उमस और बढ़ने की आशंका जताई है। एक पखवारे से तेज धूप ने आम आदमी को बेहाल कर रखा था। पिछले 48 घंटे से उमस का कहर जारी है।
विज्ञापन
डा. कमल किशोर बताते हैं कि उमस से शरीर में खुजली व स्किन संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। बच्चों में घमौरियां हो जाती हैं। शरीर में दाने निकलने लगते हैं। मौसम को देखते हुए जरूरत के समय ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक डा. विकराल कुमार ने बताया कि पशुओं को ताजा चारा दें। ज्यादा भोजन न दें। साफ पानी पिलाएं। धूप में न बांधें। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डा. विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38.6 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।रविवार को उमस और बढ़ेगी। सोमवार से उमस में तेजी से गिरावट होगी। 24 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट रहेगी और सुबह शाम की गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन