{"_id":"5efb7f1b8ebc3e42dc3a42ab","slug":"suicide-kannauj-news-knp568539223","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी की विदाई के बाद चाची ने पीया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी की विदाई के बाद चाची ने पीया जहर
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में भतीजी की विदाई के बाद महिला ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सौ शय्या अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
ग्राम शंकरपुर निवासी इंद्रपाल की पुत्री शिवानी की बारात सोमवार को फर्रुखाबाद जिले के थाना खुदागंज क्षेत्र के अमरौली गांव से आई थी। बरात को विदा करने के बाद परिजन रिश्तेदारों की विदाई में लग गए। इसी बीच इंद्रपाल के भाई गीतम शाक्य की पत्नी सीमा (25) ने कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। गीतम खेतों पर पानी लगाने गए थे। इंद्रपाल रिश्तेदारों की मदद से सीमा को सौ शय्या अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने हालत गंभीर के कारण तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इंद्रपाल ने बताया कि पुत्री की विदाई के बाद सीमा ने अपनी बहन से फोन पर बात की थी। दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।