फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Suddenly bride erupts, refuses to marry, says she will not do it

फेरों से पहले अचानक भड़क गई दुल्हन, किया शादी से इनकार, बोली इससे नहीं करूंगी...

Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 09:49 PM IST
सार

मंगलसूत्र ना होने को लेकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी होने पर दोनों तरफ के रिश्तेदारों ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन दुल्हन बिन फेरों के घर लौट गई।

विज्ञापन
Suddenly bride erupts, refuses to marry, says she will not do it
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के सौरिख में बीती रात शादी समारोह में मंगलसूत्र ना होने को लेकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जानकारी होने पर दोनों तरफ के रिश्तेदारों ने समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन दुल्हन बिन फेरों के घर लौट गई।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र सचिन गुप्ता की शादी फर्रुखाबाद जिला के जलालाबाद से तय हुई थी। लॉकडाउन के चलते लड़की पक्ष के लोग अपनी पुत्री और परिजनों को लेकर शनिवार को शाम वर पक्ष के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


देर रात शादी की रस्में शुरू होने से पहले लड़की के लिए मंगलसूत्र ना होने की बात सामने आई तो बात इतनी बिगड़ गई दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी जब दोनों के रिश्तेदारों को हुई तो कई घंटे तक लड़की को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। अपने परिजनों के साथ वापस अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed