फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subsidy to 435 beneficiaries under PM Surya Ghar Yojana

Kannauj News: पीएम सूर्य घर योजना में 435 लाभार्थियों को सब्सिडी

Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Subsidy to 435 beneficiaries under PM Surya Ghar Yojana
कन्नौज। डीएम आशुतोष अग्निहोत्री ने शनिवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि युवा मित्र नियमित बैंक जाकर लंबित आवेदनों का फीडबैक लें। जिन आवेदनों में टिप्पणी है, उनके कोरम को पूरा कराएं।
विज्ञापन

डीएम को बताया गया कि बैंकों की ओर से इस सप्ताह में 401 आवेदन स्वीकृत हुए तथा 351 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में स्वीकृत एवं वितरण की संख्या बढ़ी दिखनी चाहिए। कोई भी आवेदन लंबित न रहे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 435 लाभार्थियों को सब्सिडी की धनराशि प्राप्त हो गई हैं। उपभोक्ताओं को जो भी बिजली संयोजन की समस्या आ रही है, उसे समन्वय बनाकर समस्याओं का निस्तारण कराए।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद निधि व विधायक निधि की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के कार्य 31 जुलाई 2025 तक पूर्ण किए जाएं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आठ कार्यों में से सात कार्य पूर्ण हो गए हैं। एक निर्माणाधीन कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक निधि में 70 कार्य में से 35 कार्य 31 जुलाई तक एवं शेष कार्यों को 15 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ को निर्देश दिए कि वीएसए के 128 कार्यों में ओएचटी एवं सर्टिफिकेशन के पूर्ण कार्यों को छोड़कर शेष कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed