फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subrata were brought prison

बिना सीटी स्कैन कराए जेल पहुंचाए गए सुब्रत

Sun, 03 Apr 2016 11:58 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sun, 03 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Subrata were brought prison
bjp logo
दंगे के मामले में जेल में बंद भाजपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को मेडिकल कालेज से जिला जेल पहुंचा दिया गया। उनका सिटी स्कैन और एमआरआई भी नहीं कराया गया। इस पर खफा भाजपाइयों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात कही है। दरअसल, डाक्टरों ने सिटी स्कैन और एमआरआई कराने की सलाह दी थी।  भाजपा नेता तरुण चंद्रा ने बताया कि जेल प्रशासन भाजपा नेता के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन


उनकी तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी समुचित इलाज की सलाह जेल प्रशासन को भेजी है। मेडिकल कालेज में भी परीक्षण के बाद डाक्टरों ने सीटी स्कैन व एमआरआई कराने की सलाह दी है। इसके बावजूद भी जेल प्रशासन तानाशाही पर उतारू है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सक्षम न्यायालय में इस मामले को लेकर अधिवक्ता के जरिए वाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन


सुब्रत पाठक के इलाज में लापरवाही बरतने के भाजपा के आरोपों के संबंध में जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा का कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है। वे व्यस्त हैं। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि सुब्रत पाठक के मेडिकल कालेज लाने पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया था। इस दौरान उन्होंने पेट, सीना व हार्ट में दर्द की समस्या बताई थी। इस पर उन्हें मेडिसन के विशेषज्ञ चिकित्सकों से दिखाकर उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बीमारी की पूरी पड़ताल के लिए सिटी स्कैन व एमआरआई कराने की सलाह दी थी। जांच की दोनों सुविधाएं मेडिकल कालेज में न होने के कारण सुब्रत को कानपुर के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed