फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Subrata and shaurabh will remain in Kannauj district jail

फिलहाल कन्नौज जिला जेल में ही रहेंगे सुब्रत और सौरभ

Tue, 22 Mar 2016 12:01 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Tue, 22 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Subrata and shaurabh will remain in Kannauj district jail
bjp logo
जिला जेल में बंद पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भाजपा नेता सुब्रत पाठक और भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार का कन्नौज जिला जेल से गैर जनपद स्थानांतरण संबंधी कोई आदेश अभी तक जेल प्रशासन को नहीं मिला है। फिलहाल सुब्रत पाठक कन्नौज जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में सांप्रदायिक दंगे के मामले में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे सुब्रत पाठक को दो दिसंबर 2015 को कन्नौज जेल में भेजा गया था। हाल ही में शासन ने सुब्रत पाठक को बुलंदशहर और सौरभ को मिर्जापुर जेल स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा का कहना है कि उन्हें भाजपा नेता सुब्रत पाठक व सौरभ कटियार की जेल बदले जाने की कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में अभी तक कोई आदेश शासन से नहीं आया है। उधर भाजपा नेता अर्चना पांडेय, नीरज मेहरोत्रा, निरंजन त्रिवेदी ने बताया कि वे लोग जेल स्थानांतरण के संबंध राज्यपाल राम नाईक से लखनऊ जाकर मिले थे। राज्यपाल ने स्थानांतरण रोके जाने का आश्वासन दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी जेल स्थानांतरण के संबंध में वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed