फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students who get less marks should not be disappointed, work hard and you will get success.

Kannauj News: कम अंक लाने वाले छात्र निराश न हों, कड़ी मेहनत करें सफलता मिलेगी

Wed, 15 May 2024 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 May 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Students who get less marks should not be disappointed, work hard and you will get success.
छिबरामऊ। सुभाष अकादमी के इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के टॉपर छात्रों के सम्मान समारोह में निदेशक राजेश सक्सेना ने कहा कि टॉपर छात्र बधाई के पात्र हैं। परंतु कम अंक लाने वाले छात्र निराश न हों। कड़ी मेहनत करें सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


मंगलवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान पर रहे सिद्धार्थ कुमार, 91.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे अल्तमश अहमद व दिव्यांशी मिश्र और 91.6 प्रतिशत अंक पाने वाले क्षितिज यादव तृतीय और 91 प्रतिशत अंक के साथ शनि सिंह चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में 93.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहे हर्ष मिश्र, 92.2 प्रतिशत अंक के साथ अनुष्का उपाध्याय दूसरे और 91.8 प्रतिशत अंक साथ युवराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सभी टॉपर बच्चों को राजेश सक्सेना ने मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सक्सेना ने सभी मेधावी बच्चों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, मृत्युंजय, शोएब, जितेंद्र, दिनेश कमल, सतीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed