{"_id":"08dacebe89855d621f3c246df3a9d52c","slug":"students-understands-the-complexities-of-life-by-models-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल से समझाईं जीवन की जटिलताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल से समझाईं जीवन की जटिलताएं
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 18 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बलायपुल स्थित नोबल हार्टस पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रकार के माडल्स के द्वारा भौगोलिक व अंतरिक्ष की जटिलताओं को सरल ढंग से समझाने का प्रयास किया। दैनिक जीवन से जुड़ी विविध वैज्ञानिक उपयोगिताओं का वर्णन कर निर्णायक मंडल का मन जीत लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष सरोज पाठक ने बच्चों के प्रयास को सराहते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के अंदर नए कुछ करने का जज्बा पैदा होता है। मेजर एनसी टंडन ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। परंतु मानव को चाहिए कि वह विज्ञान को मात्र सुख सुविधा प्रदान करने का माध्यम न समझते हुए इसके उन्नत पक्ष की ओर उन्मुख रहकर प्रगति के पथ पर अग्रसरित रहे।
नितीष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौरान में सबकुछ विज्ञान पर ही निर्भर है। निर्णायक मंडल के सदस्य नितीष व मंजू मिश्रा ने माडल्स का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में ध्वनि प्रदूषण माडल पर साहिल बाथम प्रथम, हर्ष गुप्ता द्वितीय, संयुक्त रुप से क्रमश: वायु प्रदूषण व इको सिस्टम माडल पर अवरिल कनौजिया, गौरव सैनी, हर्ष यादव व आद्या गुप्ता, खुशी कनौजिया, जान्हवी कनौजिया को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान दिए गए। ज्वालामुखी माडल पर शुभम को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
कक्षा छह में विंड मिल माडल पर रेहान प्रथम, रजी उस्मान, निखिल को द्वितीय स्थान मिला। साउंड बूस्टर व काम्बयूशन माडल पर वैभव पटेल व श्रद्धा व वंशिता को तृतीय स्थान, वायु व जल प्रदूषण माडल पर अर्चना कनौजिया व मेघा कटियार को स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा सात में सोलर सिस्टम माडल पर समरथ सिंह प्रथम, कार्तिकेय सैनी व अनुराग को द्वितीय स्थान संयुक्त रुप से क्रमश: प्रकाश संस्लेषण (फोटोसिंथेसिस) व वाल्केनो माडल पर अंशिका गुप्ता व सृजल गुप्ता को तृतीय स्थान दिया।
टांपिकल एवरग्रीन फारेस्ट व टार्च माडल पर आस्था पाठक व आकिब को प्राप्त हुआ। कक्षा आठ में सब्स्टेंस फार्मिंग माडल पर महक टंडन व अनम वारिसी को द्वितीय, रेन वाटर हार्वेस्टिंग माडल पर समर्थ सक्सेना व प्रखर दुबे को तृतीय, इलेक्ट्रानिक सोलर सिस्टम माडल पर करिश्मा गुप्ता, मुस्कान व उज्मा नाज को प्राप्त हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान स्कूल इंचार्ज वाणी गुप्ता, अध्यक्ष कृष्ण चंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य ममता तिवारी, मैनेजर अनिरुद्ध गुप्ता, प्रियंका गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।