फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Students recite poetry

मेहमान डाक्टरों के संग स्टूडेंट्स ने सुनाईं शायरी

Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sun, 10 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students recite poetry
गीत प्रस्तुत करतीं मेडिकल स्टूडेंट। - फोटो : amar ujala
राजकीय मेडिकल कालेज के आडिटोरियम हाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार के सफल समापन के बाद देर रात मेडिकल स्टूडेंट्स ने बाहर से आए डाक्टरों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मेडिकल स्टूडेंट्स के साथ मेहमान डाक्टरों ने गीत, गजल व शायरी सुनाई। आडिटोरियम हाल में चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा.वीएन त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.डीएस मारतोलिया ने सबसे पहले बहारों फूल बरसाओ के जरिए मेहमान चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। इसके बाद बाल रोग विभाग के चिकित्सक डा.शरीफ ने फिल्मी गीत सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं व गजल सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। कानपुर मेडिकल कालेज के डा. अभय सिंह ने कई फिल्मी गीत व गजलें सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पैरा 15 के स्टूडेंट्स आसिफ अली व अरुण दयाल ने गजल पेश की।
विज्ञापन


पैरा 14 की दो छात्राओं ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर जमकर वाह-वाही लूटी। पैरा 15 के ही स्टूडेंट्स ने मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ नाटक के जरिए आवाज बुलंद की। पैरा 14 की छात्रा प्राची चौहान ने धूप में निकला न करो गीत सुनाकर जमकर तालियां बटोरी। पैरा 14 के छात्र विकास चौधरी ने शेरो-शायरी व गजल के जरिए समा बांध दिया। अहमदाबाद मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सक डा.निखिल खराडे ने कई गजलें सुनाकर माहौल को रंगीन बनाया। \
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स ने अपने साथी कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए नृत्य व गीत के दौरान जमकर हूटिंग की। कार्यक्रम में सीएमएस डा.दिलीप सिंह, सपा नेता नीरज द्विवेदी, सर्जन डा.आईए अंसारी, डा.प्रदीप खार्या, संजीव त्रिपाठी, डा.नरेंद्र तिवारी, डा.एसके वर्मन, डा.एसके ध्रुव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed