{"_id":"6849cdb5314bc2ffe50fc7b4","slug":"students-of-pm-shri-schools-will-also-be-proficient-in-tt-and-badminton-kannauj-news-c-214-1-knj1005-132047-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पीएमश्री विद्यालयों के छात्र टीटी और बैडमिंटन में भी होंगे निपुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पीएमश्री विद्यालयों के छात्र टीटी और बैडमिंटन में भी होंगे निपुण
विज्ञापन
कन्नौज। पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को शिक्षा के साथ खेलों में भी सरकार निपुण करने का प्रयास कर रही है। सरकार ने 14 पीएमश्री विद्यालय को खेलकूद किट खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। इससे विद्यालय के प्रधानाचार्य टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम, शतरंज आदि खेल सामग्री खरीद कर छात्रों को अभ्यास कराएंगे, जिससे छात्र खेलों में भी निपुण होंगे।
जिले में 1459 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 18 विद्यालयों का पीएमश्री योजना के तहत चयन हुआ है। इनमें नौ प्राथमिक और नौ उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के बौद्धिक व मानसिक विकास और खेलकूद में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खेलकूद किट खरीदने के लिए 50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी। पहले चरण में 14 पीएमश्री विद्यालयों को धनराशि दी गई, जिसमें कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।
सभी विद्यालयों ने खेलकूद किट ग्रांट में उपलब्ध कराई गई धनराशि से छात्रों के लिए टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, शतरंज, कैरम, बॉलीवॉल सहित सारी सामग्री खरीद ली है। छात्रों को शिक्षक अभ्यास भी करा रहे हैं, जिससे छात्र, ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर पर प्रतिभाग करें और विद्यालय के साथ जिले का भी नाम रोशन करें।
विज्ञापन
बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि पीएमश्री योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेलकूद किट खरीदे जाने के बाद समय-समय पर छात्रों को खेल का अभ्यास भी कराया जाता। जो भी छात्र पारंगत हो जाएंगे, उन्हें ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा।