{"_id":"5c6310b0bdec2217fc33e938","slug":"student-hanged-dies-in-suspected-condition-of-maiden","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने लगाई फांसी, युवती की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने लगाई फांसी, युवती की संदिग्ध हालत में मौत
Wed, 13 Feb 2019 12:00 AM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कनौली गांव में जांच करती पुलिस और मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो खरीदने की जिद पूरी न होने पर कोतवाली क्षेत्र के कनौली गांव में छात्र ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची रिश्ते में चचेरी बहन ने युवक को फांसी पर झूलते देखा तो उसे सदमा लग गया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद युवती की भी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया। परिजनों ने इंकार कर दिया।
कनौली गांव निवासी सियाराम का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। मंगलवार को दूसरी पाली में हिंदी का पेपर था। वह पेपर देने नहीं गया। पिता सियाराम के मुताबिक, वह कुछ समय पहले ही लोक निर्माण विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से रिटायर्ड हुए हैं। शिवम कई दिनों से बोलेरो खरीदने की जिद कर रहा था। मंगलवार सुबह भी उसने बोलेरो खरीदने की जिद की। मना करने पर वह नाराज हो गया। दोपहर करीब 12 बजे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन लौटे तो उसे फांसी पर लटकता देख कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले में रहने वाली रिश्ते में शिवम की चचेरी बहन अर्चना (19) पुत्री रामपाल बाथम भी पहुंच गई। अर्चना कस्बे के एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अर्चना ने शिवम को फंदे पर झूलता देखा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह अपने घर चली गई। कुछ ही देर बाद सदमे से उसकी मौत हो गई। जब परिजन घर पहुंचे तो उसे मृत अवस्था में पाया।
छात्रा के पिता रामपाल ने बताया कि शिवम का शव देखकर अर्चना की तबियत बिगड़ गई थी। दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल टीपी सिंह ने जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात पर दोनों के परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।