फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Struggle for livelihood in the shivering winter

Kannauj News: कंपकंपाती सर्दी में रोजी रोटी के लिए जतन

Fri, 06 Jan 2023 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Struggle for livelihood in the shivering winter
फोटो:08 - सदर तहसील के बाहर अपने बच्चे के साथ पालक बिक्री करतीं परसोला गांव की सावित्री। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मौसम कोई भी हो पर रोजी रोटी मेहनत करने के लिए मजबूर कर देती है। इन दिनों जिले का न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस चल रहा है। इसके बावजूद लोग सड़क पर डटे हैं। पूरे दिन पांच घंटे भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन

जनपद में इन दिनों बर्फीली हवाएं, गलन व कोहरा खासा परेशान किए है। ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के अनौगी गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.3 और अधिकतम 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 90 फीसदी आर्द्रता और पूरे दिन में चार घंटे 55 मिनट सूर्यदेव के दर्शन हुए। हर रोज कमाने-खाने वालों के सामने मेहनत करना मजबूरी है। खुले मौसम व बर्फीली हवाओं के बीच परसोला गांव निवासी सावित्री बच्चे के साथ सब्जी बिक्री करती हुई मिली। जीटी रोड अंधे मोड़ के निकट एक युवक वाहनों की धुलाई कर रहा था।
विज्ञापन

-----------------
14 स्थानों पर अलाव का दावा
तालग्राम। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में 14 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसमें सब्जी मंडी बडा बाजार, बस स्टाप गुरसहायगंज, छिबरामऊ चौराह, नौसरा बाल्मीकि बस्ती, सहकारी समिति, उपकार फोटो स्टूडियो, चौखटा चौराहा, गढ़ी गोखर, जेरकिला, बरात घर तालाब कला, बरगदिया चौराह के सामने समेत 14 स्थानो पर अलाव जलाया जा रहा है नगर पंचायत वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता की देखरेख में इन सभी जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे है। बरात घर में बने रैन बसेरा में रजाई और गद्दों की संख्या भी बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed