फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strike throughout the day, drivers returned to work in the evening

दिन भर हड़ताल, शाम को काम पर लौटे चालक

Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Strike throughout the day, drivers returned to work in the evening
मेडिकल कालेज के हेलीपैड पर धरना देते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। एंबुलेंस कर्मचारियों ने बुधवार को भी पूरे दिन हड़ताल रखी। दोपहर बाद प्रशासन ने इन्हें मेडिकल कालेज के धरना स्थल हेलीपैड से हटा दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी यह कहते हुए काम पर लौट आए कि वह जनहित के लिए एंबुलेंस चलाते हुए विरोध-प्रदर्शन करते रहेंगे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में 102 व 108 एंबुलेंस चालकों का छह सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए धरना बीच में ही खत्म हो गया। मंगलवार शाम अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच करीब पांच घंटे तक चली वार्ता के बाद एंबुलेंस चालकों ने चाबी सीएमओ को रोते-बिलखते हुए सौंप दी थी। यह बुधवार को भी धरना जारी रखते हुए हड़ताल पर बने रहे। इधर, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने दूसरे चालकों को एंबुलेंस का कार्य सौंप दिया। दोपहर में एंबुलेंस चलाने के लिए अधिकारियों ने चालकों से फिर वार्ता की। धरने पर बैठे कर्मचारियों को धरना समाप्त करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाया। दोपहर करीब तीन बजे एंबुलेंस कर्मचारियों से मेडिकल कालेज के हेलीपैड को खाली करा दिया गया। इसके कुछ देर बाद चालकों ने खुद एंबुलेंस की चाबी ले ली। यह काम पर लौट आए। एसीएमओ धीरेंद्र आर्या ने बताया कि सभी चालक एंबुलेंस चलाने के लिए तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन

सीयूजी कॉल के जरिए पहुंचकर जनता की मदद करेंगे
एंबुलेंस चालकों के जिलाध्यक्ष राहुल यादव का कहना है कि प्रशासन जबरदस्ती पर उतर आया। इस वजह से उन लोगों ने काम पर लौटने का निर्णय ले लिया है। मांगें पूरी होने तक काम करते हुए विरोध-प्रदर्शन करते रहेंगे। कोविड काल में कोई करीब नहीं जाता था, तब हम लोगों ने जनता के हित को देखते हुए काम किया। अब फिर से वही काम करने के लिए तैयार हुए हैं। फोन कॉल होने पर आईडी जनरेट होती है। उस आईडी पर हम लोग कार्य नहीं करेंगे सीयूजी कॉल के जरिए मौके पर खुद पहुंचकर जनता की मदद करेंगे। इससे कंपनी को घाटा होगा और हमारा विरोध भी दर्ज होता रहेगा। प्रदेश संगठन के निर्णय के अनुसार हम लोग कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed