फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Strict action will be taken against negligence in land consolidation work: Reshma Sahay

चकबंदी कार्य में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई : रेशमा सहाय

Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against negligence in land consolidation work: Reshma Sahay
छिबरामऊ। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं डिप्टी कलेक्टर रेशमा सहाय ने सोमवार को तहसील में चकबंदी अधिकारी और सभी सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में हुई समीक्षा बैठक में चकबंदी के दौरान जले राजस्व अभिलेखों के पुनर्निर्माण के लिए चल रही प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। बंदोबस्त अधिकारी ने खतौनी सत्यापन के कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चकबंदी संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पलिया बूंचपुर, प्रानपुर पल्यौरा, नरमऊ, रौसेन, मेरापुर समेत कई गांवों में चल रहे चकबंदी कार्यों की गहनता से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने गांव वार प्रगति की जानकारी दी। बंदोबस्त अधिकारी ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चकबंदी अधिकारी दिनेश शर्मा, सहायक चकबंदी अधिकारी मनोज कुमार, रामवीर सिंह, कुमारपाल सिंह, अजय कुमार, अक्षय, घनश्याम त्रिपाठी समेत चकबंदी विभाग के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed