फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Step forward through student politics

छात्र राजनीति के जरिये आगे बढ़ाए कदम

Sun, 17 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Step forward through student politics

कन्नौज। शासन की ओर से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के अनुसार छात्र संघ चुनाव कराने के फरमान के बाद छात्रों में खुशी की लहर है। वहीं कन्नौज जनपद का पंडित सुंदरलाल मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय को प्रदेश के ऐसे एकमात्र कालेज की ख्याति मिल चुकी जहां बीते दो वर्षों में छात्रसंघ चुनाव लगातार हुए हैं। बीते वर्ष भी यहां छात्रसंघ चुनाव हुआ था।

विज्ञापन


यहां के छात्रसंघ चुनाव में भाजपा व सपा की विशेष दखलंदाजी रहती है। दोनों ही दलों के बड़े नेता भी इस चुनाव में न सिर्फ सक्रिय नजर आते हैं बल्कि वोट मांगने से लेकर प्रचार करते तक नजर आते हैं। वहीं छात्र राजनीति के जरिये सियासत की एबीसीडी सीखने वाले नेताओं ने जिले की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का भी एहसास कराया है। यहां नब्बे के दशक में छात्रसंघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सुब्रत पाठक भाजपा की टिकट पर दो बार लोकसभा तक का चुनाव लड़ चुके हैं। 2005 में वह जनपद के सबसे कम उम्र के भाजपा जिलाध्यक्ष भी बने थे। मौजूदा समय में वह भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में हैं।
विज्ञापन


पीएसएम कालेज में ही छात्रसंघ अध्यक्ष रहे वीर सिंह भदौरिया भी भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं। मौजूदा समय में वह तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं, जबकि इसके पहले जिला महामंत्री समेत कई पदों पर रह चुके हैं। वीर सिंह की गिनती आगामी विधानसभा चुनाव में तिर्वा से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में भी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कालेज में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे नवाब सिंह यादव लंबे समय तक सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रहे रहे हैं। सदर विकास खंड में वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख भी चुने जा चुके हैं।

मौजूदा समय में वह सपा की सक्रिय राजनीति में हैं। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वीरपाल यादव उर्फ नीलू यादव इस बार सदर विकास खंड से ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजू कटियार भी सपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष हैं। वहीं उनकी पत्नी हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
 
अस्सी के दशक में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे अनुज मिश्र कक्का कांग्रेस से जुड़े हैं। लंबे समय तक वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़े। वहीं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इंद्रेश यादव मौजूदा समय में सपा के लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष हैं। इसी तरह राजीव ठाकुर, अशोक सिंह, चंद्रभान सिंह, निष्कर्ष कटियार, एहतिशाम हुसैन बिल्लू समेत कई अन्य पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व महामंत्री जिले की राजनीति में भागेदारी निभा रहे हैं।



युवाओं को मिलता है प्लेटफार्म
कन्नौज। पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह यादव का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बेहद आवश्यक हैं। इससे युवाओं को सियासत में आगे आने का मौका मिलता है। छात्र राजनीति के जरिये वे कालेज दिनों में सियासत भी सीख पाते हैं। छात्र राजनीति ने ही जिले को कई कद्दावर नेता प्रदान किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed