फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Staff nurse gang raped in moving car

चलती कार में स्टॉफ नर्स से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 23 Aug 2021 07:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse gang raped in moving car
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चार युवकों ने स्टॉफ नर्स को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश दिया। इसके बाद चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में एक्सप्रेसवे पर उतार दिया। अस्पताल के चिकित्सक ने वारदात को अंजाम देने वाले युवकों को कार्रवाई का डर दिखाकर लाखों रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

नगर के बिधूना रोड पर निजी अस्पताल में मथुरा का रहने वाला डॉक्टर व नर्स नौकरी करते हैं। 21 जुलाई की शाम खड़िनी इलाके की महिला मरीज के साथ चार तीमारदार युवक आए। शाम के समय इन चारों युवकों ने नर्स से नजदीकी बढ़ाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। शाम को चारों युवक नर्स को कार में डालकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की तरफ ले गए। उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी दुष्कर्म के बाद नर्स को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

होश में आने पर नर्स बदहवास हालत में अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सक को आपबीती बताई। चिकित्सक ने महिला मरीज के साथ आए युवकों के परिजनों से कार्रवाई का भय दिखाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। नर्स को कुछ धनराशि की पेशकश कर समझौते का दबाव बनाया। इस पर नर्स ने मना कर दिया। वह कार्रवाई की बात कहकर थाने चली गई। इससे चिकित्सक के हाथ-पांव फूल गए। चिकित्सक आननफानन नर्स को बहाने से कार में बैठाकर भाग निकला। इसकी जानकारी पर अस्पताल मालिक ने डॉक्टर और नर्स को फोन लगाया। दोनों के मोबाइल फोन बंद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed