{"_id":"6aa04e064fee997dc3075518","slug":"speeding-vehicle-runs-over-a-young-man-walking-on-foot-kannauj-news-c-214-1-knj1007-155758-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल घर जा रहे युवक को मंगलवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाईवे एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र की सराय प्रयाग चौकी के गिहार बस्ती निवासी दीपू (21)रात नौ बजे तेराजाकेट की ओर से पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपू उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दुर्घटना देख राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने पुलिस और हाईवे एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची हाईवे एंबुलेंस ने गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।