{"_id":"67141617d8c9aa46aa0f36f4","slug":"speeding-bike-collides-with-scooter-doctor-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1006-120068-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार यूनानी चिकित्सा के डॉक्टर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा के मोहल्ला सीमांत नगर निवासी दो जमालुद्दीन (65 वर्ष) यूनानी चिकित्सा पद्धति के डॉक्टर थे। शनिवार को चार बजे वह स्कूटी से ग्राम जुनैदपुर निवासी राजमिस्त्री पप्पू को लेकर कस्बे की ओर आ रहे थे। तभी पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग फाटक के निकट कस्बा की ओर से तेजगति से जा रहे बाइक सवार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे जमालुद्दीन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि राजमिस्त्री पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर पड़ी स्कूटी पर एक अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी लोगों ने जब तक उसे पकड़ने का प्रयास किया तब तक वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। सूचना पाकर मझपुरवा चौकी प्रभारी श्यामलाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।